छत्तीसगढ़

भिलाई में गोली कांड का आरोपी अमित जोश की जांच के दौरान बहनोई के घर पुलिस को मिली लोडेड पिस्टल, बीएसपी ने सील किया  घर 

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई। ग्लोब चौक सेक्टर-7 के पास बीते दिनों हुए गोली कांड के बाद पुलिस एक्शन मोड़ पर है। इस गोलीकांड के मुख्य आरोपी अमित जोश पर BSP ने की कार्यवाही शुक्रवार की सुबह से ही भिलाई नगर पुलिस के साथ दुर्ग पुलिस बल व बीएसपी इंफोर्समेंट विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। सुबह अमित जोश घर पर बेजा कब्जा हटाने के बाद शाम को बीएसपी व पुलिस की टीम उसके बहनोई के घर पहुंची। सेक्टर 5 सड़क 13 क्वार्टर नंबर 1A मकान में जांच के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल व दो मैग्जीन जब्त किया है। वहीं बीएसपी की टीम ने बेजा कब्जा तोड़ते हुए मकान को सील कर दिया है।

बता दें 25 जून को विश्रामपुर जिला सुरजपुर निवासी रमनजीत सिंह 30 आदित्य सिंह 24 और सुनील यादव 30 रात करीब 1 :30 बजे तीनों एक बाइक पर सवार होकर शहर में घूमने निकले। उस दौरान रात करीब 1.20 बजे ग्लोब चौक से आगे सेंट्रल एवेन्यू रोड पर सेक्टर 10 के पास पहुंचे ही थे। इस दौरान निगरानी बदमाश अमित जोश ने अपने पास रखी पिस्टल निकालकर उन पर तीन राउंड फायर कर दिया। इस घटना में शामिल दो आरोपियों में अंकुर शर्मा आर यशवंत नायडू को भिलाई नगर पुलिस गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अमित जोश एवं सागर बाग अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को अमित जोश व सागर बाग की तलाश है।

इस बीच पुलिस ने बीएसपी के साथ मिलकर आज अमित जोश के घर पर बुलडोजर एक्शन चलाया। बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने शुक्रवार की सुबह सेक्टर -6 में अमित जोश के घर पर बुलडोजर चलाया और अवैध कब्जा तोड़ा। इसके बाद शाम को अमित जोश के बहनोई लक्की जॉर्ज और उसकी बहन प्रिया के सेक्टर 5 सड़क 13 क्वार्टर नंबर 1A मकान के अवैध कब्जों को तोड़ा गया। पुलिस ने जब मकान में जांच की तो यहां पर पिस्टल व दो लोडेड मैगजीन मिले। साथ ही पुलिस ने यहां से एक खंजर, एक बटन चाकू और दो बेसबॉल वाले बल्ले जब्त किया है।

कार्यवाही के दौरान बीएसपी ने मकान भी सील कर चेतावनी भी चस्पा किया है। भिलाई स्टील प्लांट के इंपोर्समेंट डिपार्टमेंट ने कहा है कि संपदा न्यायालय के आदेशानुसार सील किया गया है। आवास का ताला तोड़ने या अवैध कब्जा करने की कोशिश करने पर नामजद एफआईआर की चेतावनी भी दी गई है। बताया जा रहा है कि निगरानी बदमाश अमित जोश ने टाउनशिप में कई आवासों पर कब्जा कर रखा है

Related Articles

Back to top button