छत्तीसगढ़

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद विजय बघेल प्रदेश और दुर्ग लोक सभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर गहन विचार विमर्श भी किया

By Dinesh chourasiya

भिलाई। दुर्ग लोकसभा से सांसद विजय बघेल ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनसुख लक्ष्मणभाई मंडाविया से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें मनसुख को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम में शामिल होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही सांसद विजय बघेल ने प्रदेश के विकास को लेकर भी चर्चा की।

प्रदेश और दुर्ग लोक सभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर गहन विचार विमर्श भी किया। बता दें कि मनसुख लक्ष्मण भाई मंडाविया एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो 2024 से श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह गुजरात से राज्यसभा सदस्य भी हैं। मनसुख मंडाविया पर पीएम मोदी ने तीसरी बार भरोसा जताते हुए अपनी कैबिनेट में रखा है। इस बार भी मनसुख मंडाविया ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। पिछली बार भी वह पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल थे। मनसुख मंडाविया केंद्र में स्वास्थ्य विभाग संभाल चुके हैं। वे सबसे पहले 2016 में राज्य मंत्री बने थे।

Related Articles

Back to top button