
भिलाई मे गोली कांड के मुख्य आरोपी सहित तीन को पुलिस ने दबोच लिया भिलाई के सेक्टर एरिया में की थी रात को फायरिंग 2 लोग हुए थे घायल
By Dinesh chourasiya
भिलाई में बाइक सवार तीन युवकों पर गोली चलाने वाले अमित जोश गैंग के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भिलाई नगर थाने से कुछ दूर स्थित ग्लोब चौक के पास फायरिंग की थी, जिससे एक घायल हो गया था। पुलिस मुख्य आरोपी अमित जोश समेत 2 लोगों को दबोच लिया है







घायलों के दोस्त मुकेश साहू ने बताया कि घटना बुधवार देर रात 3 बजे के आसपास की है। विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह वहीं के रहने वाले अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने आया था।
सुनील और आदित्य भिलाई में पढ़ाई करने के बाद यहीं रहने लगे। इसके बाद सुनील जियो कंपनी में जॉब करने लगा और आदित्य पीएससी की तैयारी कर रहा है। दोनों नेहरू नगर और ग्रीनवेली में रहते हैं। दोस्त के आने की खुशी में तीनों ने देर रात तक पार्टी की।
इसके बाद अपनी बाइक लेकर टाउनशिप की तरफ घूमने निकले थे। वो लोग बाइक में बैठकर शोर मचाते हुए गाली देते हुए निकल रहे थे। इसी दौरान अमित जोश और उसके तीन साथी बाइक से निकले। उन्होंने ग्लोब चौक के आगे रमनदीप की बाइक को रोककर उसके आगे अपनी बाइक लगा दी।




इससे पीछे बैठे सुनील और आदित्य काफी घबरा गए। अमित जोश उन लोगों को गाली देने लगा कि तुम लोग उन्हें गाली दे रहे थे। इस पर सुनील और आदित्य ने कहा कि वो आपको गाली नहीं दे रहे थे आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान अमित जोश ने उन लोगों को गाली दी तो उन्होंने इसका विरोध किया।
इससे अमित और उसके साथी इतने गुस्से में आ गए कि अमित जोश ने पिस्टल निकलकर उस पर फायर कर दी। इससे रमनदीप वहां से भागने लगा। अमित ने तीन राउंड गोली चलाई। इसमें एक गोली आदित्य के फेफड़े के नीचे लगी और दूसरी सुनील के पेट में। जब अमित और उसके साथी गोली चलाकर चले गए तो रमनदीप दौड़कर आया।
उसने दोनों को बाइक में लहूलुहान हालत में चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिल ले गया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद उन दोनों को शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी की दोनों को मेकाहारा रायपुर ले जाओ।
रमन ने इस दौरान अपने दोस्त विवेक साहू और अन्य को फोन करके बुला लिया। उन लोगों ने एंबुलेंस की और घायलों को मेकाहारा अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया। वहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों के माता पिता भी सूचना पाकर रायपुर पहुंच गए हैं। पुलिस अभी तक घायलों का बयान नहीं दर्ज कर पाई फिलहाल पुलिस इस मामले 3 को लिया हिरासत में







