
बताया जा रहा है कि रतनपुर के एक मोहल्ले के सड़क में बारिश के जमे पानी के पास बीती रात करीब 1 बजे मगरमच्छ निकला. मगरमच्छ ने एक बकरे का शिकार भी किया था. मगरमच्छ को देखते ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जहां रतनपुर थाने के आरक्षक दीपक मरावी और महादेव कुजूर ने स्थानीय निवासियों की मदद से मगरमच्छ को किसी तरह पकड़ा और उसे सुरक्षित जगह खूंटाघाट जलाशय में छोड़ा. इस घटना के वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे पुलिस ने मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित जगह तक पहुंचाया और लोगों की सुरक्षा में सहायता की.







देखें मगरमच्छ का वीडियो-







