छत्तीसगढ़

भिलाई के कैम्प 2 मिलन चौक में पेशी पर जा रहे शुभम हत्याकांड के आरोपियों पर चली गोली मचा हड़कंप

By Dinesh chourasiya

 

 

 

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में पेशी पर जा रहे शुभम साव हत्याकांड के आरोपियों पर आज  पिस्टल से गोली चलाई गई मगर कोई जनहानि  नही हुईं  सूचना मिलते ही  छावनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को दौड़ाया, पकड़ा आरोपी के पास से  देशी कट्टा जब्त कर लिया गया है।
छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि 21 जनवरी को कैंप क्षेत्र में 17 वर्षीय शुभम साव की हत्या हुई थी। इस मामले में छावनी पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत पांच आरोपी चंद्रेश प्रधान, सुमित चौहान, अनिकेत चौहान, राहुल उर्फ भोला प्रजापति को गिरफ्तार किया गया था। इस हत्याकांड के आरोपियों की आज पेशी थी। पेशी में जा रहे आरोपियों पर गांधी चौक कैंप क्षेत्र में हमले का प्रयास किया गया। पुलिस टीम के मौका स्थल पर पहुंच जाने पर हमलावरों के मंसूबों पर पानी फिर गया। पुलिस द्वारा इस हमले में प्रयुक्त हथियार देसी कट्टा भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फायरिंग हुई है कि अथवा नहीं हुई है, इस पर संशय बना हुआ है जब्त हथियार की जांच के पश्चात ही तय हो पाएगा फायरिंग हुई है, अथवा नहीं। आरोपियों के संबंध में पतासाजी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, तफ्तीश जारी है, आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।

Related Articles

Back to top button