छत्तीसगढ़

बिलासपुर से बीजेपी के तोखन साहू आगे….

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर – तोखन साहू अब देवेंद्र यादव से आगे निकल गए है। वही रायपुर लोकसभा सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग में भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल को 25365 वोट मिले और कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 14916 वोट मिले हैं। उधर दुर्ग लोकसभा सीट पर सुबह 9:48 तक डाक मत पत्रों या किसी भी राउंड की घोषणा नहीं की गई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दौर में 6 सीटों पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सरगुजा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट पर आज नतीजे सामने आ जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button