छत्तीसगढ़

भिलाई में अब तक लू से 2 लोगों की मौत:घर से निकले पेंटर की मिली लाश  डॉक्टर बोले- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

By Dinesh chourasiya

देर रात शव को मरचुरी पहुंचाया गया। - Dainik Bhaskar
 दुर्ग जिले में लू से 3 दिन में 2 लोगों की मौत हो गई। भिलाई के हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में एक युवक की लाश मिली है। परिजनों ने लू से मौत की आशंका जताई है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

मृतक के परिजन संजय वर्मा ने बताया कि खुर्सीपार बालाजी नगर निवासी रंजीत कुमार उर्फ धन्नू (40 साल) पेंटर का काम करता था। वह रोज की तरह रविवार सुबह भी घर से काम के लिए निकला था। शाम को अचानक फोन आया कि आपके परिवार के व्यक्ति की लाश मिली है। जब परिजन वहां गए तो उसकी पहचान धन्नू के रूप में की।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

परिजनों का कहना है कि उन्होंने शव की पहचान करने के बाद उसे देर रात सुपेला स्थित मर्च्यूरी में रखवा दिया है। धन्नू की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चल रहा है। कुछ लोग लू बता रहे हैं, तो कुछ अन्य कारण। पुलिस इसका पता लगाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी।

दो दिन पहले भी हुई थी एक बुजुर्ग की मौत

इस तरह 2 दिन पहले भी खुर्सीपार गेट के पास एक 55 बुजुर्ग का शव मिला था। उसी दिन उसके नातिन का बर्थडे था। वह बीमार था, लेकिन नातिन के लिए बर्थडे केक लेने के लिए गया था। इसके बाद शाम को परिजनों को सूचना मिली की उसकी मौत हो गई। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो झाड़ियों के पास उसका शव पड़ा हुआ मिला था।

Related Articles

Back to top button