भिलाई में नातिन का बर्थडे केक लेने गए नाना की मौत : खुर्सीपार गेट के पास झाड़ियों में मिली लाश
By Dinesh chourasiya

मृतक की पहचान जय सिंह निवासी पावर हाउस नंदिनी रोड निवासी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जयसिंह की पत्नी सुपेला अस्पताल पहुंची। पत्नी पार्वती (50) ने बताया कि जयसिंह सेक्टर 6 में मोची की दुकान चलाता था। उसके तीन बेटी और एक बेटा है। एक दिन पहले उसकी कुछ तबीयत ठीक नहीं थी। शुक्रवार को उसकी बेटी के बेटी (नातिन) का जन्म दिन था।

नातिन के लिए बर्थडे केक लाने गया था







पत्नी ने बताया कि जयसिंह बोला था कि वह नातिन के लिए बर्थडे केक लाने जा रहा है। इस पर पार्वती ने उसे कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। गर्मी भी बहुत अधिक है। घर में आराम करो। जयसिंह बोला कि वो कुछ देर में वापस आ जाएगा।
सुबह 11 बजे घर से निकला जयसिंह जब शाम तक घर नहीं लौटा परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी दौरान शुक्रवार शाम 6 बजे खुर्सीपार गेट के पास स्थित झाड़ियों में एक युवक का शव मिला।
खुर्सीपार पुलिस कर रही मामले की जांच




खुर्सीपार पुलिस ने जयसिंह की पत्नी को वहां बुलाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को मर्च्यूरी में भेजा है। परिवार वालों ने किसी भी प्रकार की हत्या या अन्य किसी का आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल पाएगा। फिलहाल खुर्सीपार पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।







