छत्तीसगढ़

CM बघेल के दौरे से पहले IED ब्लास्ट में BSF का एक जवान घायल

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे से पहले IED ब्लास्ट हुआ है। इसकी चपेट में आकर BSF का एक जवान घायल हो गया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके से दो जिंदा IED बरामद किए हैं। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। घटना कोयलीबेड़ा क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, BSF जवान शुक्रवार सुबह करीब 9-10 बजे बजे बाइक से अपने एक बीमार साथी को पनिदोबीर शिविर से कोयलीबेड़ा शिविर लेकर जा रहा था। अभी वह कोयालीबेड़ा रोड पर मरकानार गांव के पास पहुंचा था कि जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट में दोनों जवान उछलकर नीचे गिर पड़े। इस दौरान बाइक चला रहा जवान घायल हो गया।

इस दौरान साथ चल रहे अन्य जवानों ने दोनों को उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जवान के चेहरे पर चोट आई है। अन्य जवान सुरक्षित हैं। घटना की पुष्टि कांकेर SP शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। सूचना मिलने के बाद BSF के DG मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार से बस्तर संभाग के एक दिवसीय दौरे पर हैं। वह रायपुर से दंतेवाड़ा और वहां से जगदलपुर पहुंच चुके हैं। कुछ देर बाद वह कांकेर पहुंचेंगे। वहां मुख्यमंत्री बघेल चरमा क्षेत्र में लघु फसल प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन इकाई का उद्घाटन करने वाले हैं। IED ब्लास्ट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ा दिया गया

 

Related Articles

Back to top button