
देश-विदेश
अभ्यास के दौरान टी-90 टैंक का बैरल फटा, 2 जवान शहीद, एक घायल
झांसी के करीब फील्ड एक्सरसाइज के दौरान टी 90 टैंक का बैरल फट गया जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल है। शहीद होने वाले जवानों में जेसीओ स्तर के एक अधिकारी भी हैं। इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। बबीना में सेना के जवान अभ्यास कर रहे थे।






