Uncategorized

पंजाब में आई लव मोहम्मद विवाद:हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, मुस्लिम नेता बोले- BJP वाले इलेक्शन को लेकर ये माहौल बना रहे

By Dinesh chourasiya

पंजाब के जालंधर में आई लव मोहम्मद को लेकर हुए विवाद को लेकर हिंदू संगठनों ने शनिवार को श्रीराम (कंपनी बाग) चौक पर धरना दिया। उन्होंने सड़क पर टेंट गाड़कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। हिंदू संगठनों के नेताओं ने कहा कि पुलिस आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करे।

माहौल को देखते हुए DCP नरेश डोगरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच के लिए 2 दिन का समय मांगा। इस पर हिंदू संगठन सहमत हो गए और धरना खत्म कर दिया।

उधर, बूटा मंडी के पास मुस्लिम नेता इकट्‌ठा हुए और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आयूब खान ने कहा कि BJP वालों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। पुलिस अरेस्ट करने आए, हम यहीं बैठे हैं। हम सीबीआई इन्क्वायरी की मांग करेंगे।

वहीं एडवोकेट नमीन खान ने कहा कि बिहार के इलेक्शन को लेकर ये माहौल बना रहे। पुलिस ने हमारी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की तो हम भी एक्शन लेंगे।

इस बीच विवाद में भजन सिंगर कन्हैया मित्तल की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- कह कह थक गए अब समझे जालंधर वाले। देर आए दुरुस्त आए। आई लव राम।

पुलिस ने इस मामले में मुस्लिम नेता अयूब खान, नमीन खान और 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आयूब खान आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता हैं और उनकी पत्नी बस्ती से पार्षद है। एक साल पहले तक वह भाजपा में थे।

भाजपा ने उन्हें पंजाब में मुस्लिम विंग का इंचार्ज बनाया था, और उनकी यह नियुक्ति बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा स्टेट प्रधान थॉमस मसीह ने की थी। आयूब खान पहले कांग्रेस और अकाली दल में भी रह चुके हैं।

विवाद के बारे में 4 पॉइंट में जानिए…

  • अल्लाह हू अकबर सुन जय श्रीराम के नारे लगाए: शुक्रवार (3 अक्टूबर) शाम को यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब ऑल इंडिया उलेमा के सदस्य कमिश्नर दफ्तर में ज्ञापन देने जा रहे थे। इस दौरान पोस्ट ऑफिस के पास स्कूटी पर जा रहे योगेश नाम के एक युवक ने “अल्लाह हू अकबर” का नारा सुनकर भीड़ के बीच “जय श्रीराम” का जयघोष कर दिया।
  • मुस्लिम युवकों पर धक्कामुक्की, मारपीट का आरोप: उसका आरोप है कि मुस्लिम युवकों ने उसकी स्कूटी को घेर लिया और उससे धक्कामुक्की की। योगेश ने यह भी आरोप लगाया कि उससे जबरन अल्लाह हू अकबर का नारा लगाने को कहा गया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जब वह नहीं माना तो उससे मारपीट की गई। उसे झिंझोड़ा गया।
  • हिंदू संगठनों ने चौक जाम किया, हनुमान चालीसा पढ़ी: इसका पता चलते ही हिंदू संगठन भड़क गए। उन्होंने पहले प्रेस क्लब चौक और फिर BMC चौक पर जाम लगा दिया। करीब साढ़े 4 बजे तक देर शाम तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। उनकी मांग पर पुलिस ने मुस्लिम पक्ष पर FIR दर्ज की, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने धरना खत्म किया। हालांकि उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने की शर्त पर प्रदर्शन हटाया था।
  • मुस्लिम पक्ष की सफाई, मारपीट नहीं हुई: इस मामले में मुस्लिम पक्ष की तरफ से आल इंडिया उलेमा के चेयरमैन मोहम्मद अकबर अली ने कहा कि वे देश में मुस्लिमों से हो रहे भेदभाव के खिलाफ कमिश्नर दफ्तर में मेमोरेंडम देने जा रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें देखकर जय श्रीराम के नारे लगाए। मारपीट के आरोप झूठे हैं और हिंदू व्यक्ति की छीनी गई स्कूटी की चाबी वापस करवा दी गई थी।

Related Articles

Back to top button