छत्तीसगढ़

भिलाई और रायपुर में गुरु अर्जनदेव के शहीदी दिवस पर सिक्ख धर्म के लोगों ने किया शरबत और प्रसाद वितरण

By Dinesh chourasiya

रायपुर। RAIPUR : रायपुर में आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा स्टेशन रोड रायपुर में सिक्ख धर्म के पांचवे गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर ठंडे शर्बत की छबील व छोले का प्रसाद वितरण किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि आज ही के दिन श्री गुरु अर्जन देव जी को गर्म तवे में बैठाकर उनके सिर में गरम रेत डाली गई थी, और तरह-तरह की यातनाओं के बावजूद गुरुजी संयम से सब कुछ सहते हुए सिक्ख धर्म की रक्षा के लिए शहीद हो गए थे।

 भिलाई के नंदनी रोड केनाल रोड़ में भी सिख समुदाय के लोगों ने शरबत चना बाटी

आज श्री गुरु अर्जन देव जी का शहादत दिवस बहुत ही श्रद्धा और भक्ति से मनाते हुए गुरुद्वारा स्टेशन रोड में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें बच्चों के जत्थे ने शबद कीर्तन किया, बीबी रमनीत कौर और भाई कुलदीप सिंह के वैरागमई कीर्तन ने सँगत को निहाल किया।

गुरु अर्जनदेव के शहीदी दिवस पर विशेष रूप से महेंद्र सिंह छाबड़ा, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, इंदरजीत सिंह छाबड़ा, कल्याण सिंह पसरीजा, तेजिंदर सिंह होरा, मंजीत सिंह सलूजा, गुरमीत सिंह गुरदत्ता, कुलदीप सिंह चावला, कुलवन्त सिंह अरोरा, हरजीत सिंह अजमानी, निरंजन सिंह खनूजा, भगत सिंह छाबड़ा, परमजीत सिंह जुनेजा, रविंदर सिंह दत्ता, रजिंदर सिंह सलूजा, महेंदर पाल सिंह छाबड़ा, इंदरपाल सिंह अजमानी, बलजीत सिंह भल्ला, चरण सिंह अरोरा, रश्मित सिंह टुटेजा, गुरदीप सिह छाबड़ा, प्रीतपाल सिंह मिस्सन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button