छत्तीसगढ़

कश्मीरी पंडितों को केंद्र सुरक्षा नहीं दे पा रही-भूपेश

रायपुर, सीएम ने कहा कि कश्मीर में जो घटना घटी है। उसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए। और इस प्रकार की घटना को रोका जाए। वहां कश्मीरी पंडित सुरक्षित नहीं है। पिछले समय भी कश्मीरी पंडित व दूसरे कर्मचारी दूसरे प्रदेश के रहने वाले हैं वो जम्मू में आकर प्रदर्शन किए थे। भारत सरकार उन्हें सुरक्षा नहीं दे पा रही है। समीक्षा की जानी चाहिए। सभी नागरिक सुरक्षित रहे कर्मचारी सुरक्षित रहे। ये सुनिश्चित किए जाने चाहिए।

सीएम ने कहा कि अभी लगातार बारिश होने के कारण से नदी नाले उफान पर है। ऐसी स्थिति में सभी जिला-पुलिस प्रशासन को आपदा प्रबंधन में लगे हुए लोगों को निर्देशित किया गया है। लगातार उन पर निगाह रखे रहे। लोगों को सहायता करे।
रमन सिंह को धन्यवाद दिया और कहा कि कर्मचारियों के लिए एनपीएस लागू किया है। वो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। डॉ. रमन केंद्र सरकार में एनपीएस लागू करवाए और पूरे देश में और साथ ही यहां के कर्मचारियों का पैसा जो दिल्ली सरकार के पास जमा है उसे वापिस लाएं।

 

Related Articles

Back to top button