CRIMEदेश-विदेश

पति ने पत्नी की गोबर के दलदल में डुबो कर की हत्या, फरार

रुद्रपुर । शिमला पिस्तौर में पति ने पत्नी को गोबर के दलदल में डुबा कर मार डाला। आरोपी ने बचाव को आए बच्चों की भी पिटाई कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस ने फरार पति की तलाश भी शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार मूलरूप से करनई बलिया उत्तर प्रदेश निवासी आजाद राजभर शिमला पिस्तौर के गंगापुर फार्म में काम करता है। उसके साथ उसकी 40 साल की पत्नी रानी और बच्चे भी रहते हैं। बताया जा रहा है की आजाद नशे का आदी है। वह रोजाना नशे में पत्नी की पिटाई करता था। शुक्रवार रात एक बजे भी इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया।

इस दौरान आजाद अपनी पत्नी रानी को गोबर के दलदल के पास ले गया और वहां दलदल में रानी को जबरदस्ती डूबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। शोर होने पर उनका बेटा सूरज, भाई-बहनों के साथ पहुंचा और मां को बचाने का प्रयास किया। तो आजाद राजभर ने उनकी भी पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गया।

बच्चों की आवाज सुन आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल व कोतवाल विक्रम राठौर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही फरार पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सूरज की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

Related Articles

Back to top button