छत्तीसगढ़

पेड़ से लटका मिला प्रेमी जोड़े शव: आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, जाँच में जुटी है पुलिस…

 

 

 

बांदा / उत्‍तर प्रदेश के बांदा जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. युवक-युवती का शव पेड़ से लटका पाया गया है. दोनों के शव को एक साथ फांसी के फंदे पर झूलता देख स्‍थानीय लोगों के होश उड़ गए. आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्‍जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग में जान दे दी है.

हालांकि, पुलिस अभी इस मामले के बारे में कुछ भी कहने से बच रही है. जानकारी के अनुसार, बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के लोधन पुरवा में युवक और युवती का शव पेड़ में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया गया. अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि दोनों ने आत्‍महत्‍या की या फिर किसी ने हत्‍या कर उनके शवों को पेड़ से लटका दिया. इन सबके बीच ऐसी आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने सुसाइड कर लिया.

बताया जा रहा है दोनों देर रात से ही घर से लापता थे. स्‍थानीय लोगों ने जब दो शवों को पेड़ से लटका हुआ देखा तो उन्‍होंने तुरंत इसकी सूचना स्‍थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्‍जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है. यह कोई पहला मौका नहीं है जब बांदा में प्रेम प्रसंग के चक्‍कर में प्रेमी युगल का शव बरामद किया गया है. इससे पहले सितंबर 2022 में भी प्रेमी युगल द्वारा जान देने का मामला सामने आया था.

वह मामला भी अतर्रा थाना क्षेत्र का ही था. युवक-युवती का शव नगनेथी गांव के पास से गुजर रहे मानिकपुर रेलखंड पर पोल संख्‍या-1341 के पास से बरामद किया गया था. बताया गया था कि प्‍यार परवान नहीं चढ़ा तो युवक-युवती पटरी पर लेटकर सुसाइड कर लिया. दोनों शव रेलवे ट्रेक पर मिले थे. छानबीन में पता चला था कि दोनों के बीच पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

Related Articles

Back to top button