
नई दिल्ली। उत्तरी भारत में इन दिनों लोगों को ठंड से थोड़ा राहत मिल गई है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोम के सक्रिय होने की वजह से ऊंचे पहाड़ी इलाकों से बर्फीली हवाएं रुक गई है। जिसके चलते इलाकों में ठंड से थोड़ा राहत मिली है। मौसम विभाग ने 26 जनवरी को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।







मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी समेत उत्तर भार में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी यूपी में ठंडी हवाएं भी चल सकती है। मौसम का अनुमान है कि बारिश का यह दौर 24 से जनवरी तक चलेगा। दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और हरियाणा के कई इलाकों में 23 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना है।
IMD के अनुसार आज से 26 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में पड़ेगा। अनुमान है कि 20 से 22 जनवरी तक लद्दाख, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी या मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।











