
छत्तीसगढ़
आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने गंज मंडी कम्प्लेक्स में खुलने वाले सी-मार्ट भवन निर्माण का निगम अफसरों के साथ किया निरीक्षण
दुर्ग / नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने गंज मंडी कम्प्लेक्स में खुलने वाले सी-मार्ट भवन निर्माण का निगम अफसरों के साथ किया निरीक्षण। कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे,एसडी शर्मा,करण यादव,आशुतोष सिंह,सी मार्ट डिजाइनर मधुरिका सहित अन्य उपस्थित थे।गंज मंडी कम्प्लेक्स में सी – मार्ट संचालन के लिए निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा की सी मार्ट बनाने के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें।सी मार्ट की तैयारी में कोई भी काम विलम्ब न करें।आयुक्त ने कहा कि सुसज्जित व विकसित दुकानों का निर्माण करें।उन्होंने फॉल सीलिंग करने के साथ-साथ टाइल्स लगाने और रेंक बनाने एवं कांच की केबिन बनाने को कहा गया।उन्होंने कहा कि सी-मार्ट का संचालन होने से महिला समूह को एक अच्छे स्थान पर व्यवसाय करने का अवसर मुहैया होगा।














