
छत्तीसगढ़
CG में कलेक्टरों को स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
By Dinesh chourasiya
रायपुर। नए शिक्षा सत्र में स्कूलों के नियमित निरीक्षण करने का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया है. इस आशय का पत्र मंत्रालय महानदी भवन से स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टरों को जारी किया है. इसमें कहा गया है कि जिले के शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधिति अधिकारी अपने अपने जिलों के निरीक्षण नियमित रूप से करें और इसकी रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करें. स्कूलों में निरीक्षण के दौरान दोषी पाए गए कर्मचारियों/अधिकारियों के विरूद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है.
देखें आदेश















