छत्तीसगढ़

दुर्ग में शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने युवक के साथ लगाई फांसी : दुर्ग में पेड़ पर लटकती मिली दोनों की लाश 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के खोपली गांव में एक शादीशुदा प्रेमिका ने युवक के साथ फांसी लगा ली। शनिवार सुबह दोनों की लाश पेड़ से लटकती मिली। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध था। महिला पति से अलग मायके में रह रही थी। मृतकों की पहचान कोसल विश्वकर्मा और मीनाक्षी यादव के रूप में हुई है। दोनों ग्राम स्टेशन मरौदा के रहने वाले थे।

शनिवार सुबह गांव के कोटवार ने पेड़ से लटकती लाश देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेजा।

खोपली गांव में पेड़ से लटकती मिली दोनों की लाश।

एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे दोनों

मृतक कोसल और मीनाक्षी दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। मीनाक्षी शादीशुदा और दो बच्चों की मां थी। वहीं कोसल कुंआरा था। कोसल टाइल्स का काम करता था। मीनाक्षी भी कई बार उसके साथ काम पर जाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। दोनों शादी नहीं कर पाए तो अपने घर से 10-12 किलोमीटर दूर खोपली गांव पहुंचे और वहां फांसी पर झूल गए।

पति से झगड़ा कर मायके में रह रही थी महिला

बताया जा रहा है कि मीनाक्षी का आए दिन पति के साथ झगड़ा होता था। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ और पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वो मायके रहने चली गई थी।

Related Articles

Back to top button