
भिलाई| यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को सालेकसा स्टेशन में भी रोका जाएगा। प्रोयोगिक तौर पर ट्रेन को 23 दिसंबर से स्टेशन में रोका जा रहा है। जारी आदेश के अनुसार गाड़ी संख्या 15232/15231 गोंदिया-बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 23 दिसंबर से सालेकसा स्टेशन में रुकेगी। गोंदिया से बरौनी जाते समय यह ट्रेन सालेकसा स्टेशन में रात 10 बजे पहुंचेगी और दो मिनट रुककर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाएगी। इसी तरह 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस बरौनी से आते समय सालेकसा स्टेशन पर शाम 4.47 को पहुंचेगी और दो मिनट रुककर शाम 4.49 बजे को अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाएगी। इधर ट्रेनों की अनियमित टाइमिंग की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी सुबह से रात तक कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें लेट से स्टेशन पहुंची। यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है।














