
के भिलाई के कैम्प 2 स्थित अटल स्मृति उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह वही उद्यान है, जहां पिछले साल आज के ही दिन वहां के पार्षद मन्नान गफ्फार खान सहित उनके समर्थकों ने प्रतिमा अनावरण का विरोध किया था। विरोध इनता बढ़ गया था कि क्षेत्र को छावनी में तब्दील करना पड़ा था।







आज ठीक एक साल बाद 25 दिंसबर को उसी उद्यान में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा से दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल सहित कई बड़े भाजपा कांग्रेसी नेता पहुंचे। उन्होंने अलट जी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सभी नेताओं ने सुशासन दिवस का संकल्प भी लिया, जिसमें पार्षद सहित विरोधी गुट के लोगों ने भी संकल्प लिया।

डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन




वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जवाहर मार्केट की सड़के चकाचक होनी चाहिए। महापौर नीरज पाल और विधायक ने मिलकर अटल जयंती के मौके पर 1 करोड़ 99 लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। विधायक ने निगम अधिकारियों से कहा कि रोड का डामरीकरण कार्य बेहतर ढंग से किया जाए। मार्केट की सभी सड़कों पर आवश्यकतानुसार पेच रिपेयरिंग भी की जाए।

अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया
विधायक सेन ने निगम के अधिकारियों से कहा कि वो सभी मार्ग जल्द से जल्द दुरुस्त करें। बजट की चिंता न करें जो भी आवश्यक कार्य हैं, उनके लिए राज्य शासन से पर्याप्त बजट स्वीकृत किया जाएगा। इसके बाद विधायक सुपेला स्थित शासकीय अस्पताल पहुंचे और यहां भी अटलजी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
सूर्या मॉल में बांटे गए तुलसी के पौधे
बता दें कि वैशाली नगर विधायक रिकेश से ने 25 दिसंबर को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के रूप में मनाने की बात कहकर इस दिन तुलसी का पौधा वितरित करने का सभी से आह्वान किया था। इसके बाद टीआई सूर्या मॉल में अटल जयंती पर पोस्टर, पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस दौरान बच्चों और परिजनों को तुलसी का पौधा वितरित करने के साथ ही सभी छात्र छात्राओं को तुलसी के पौधों के गुणों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बताया गया कि तुलसी के पौधे के औषधीय गुणों के साथ साथ भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे की विशेषता क्या है।







