छत्तीसगढ़

CG BREAKING : ग्राम बेन्द्री में आयोजित धान बोनस राशि वितरण समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जल्द जारी होगी दो साल की बोनस राशि, देखें लाइव प्रसारण 

By Dinesh chourasiya

 

 

रायपुर। : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन दिवस पर रायपुर जिले के अभनपुर ब्लॉक स्थित ग्राम बेन्द्री में आयोजित धान बोनस राशि वितरण समारोह में शामिल होने पहुंचे। यहां हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। सीएम साय जल्द ही सुशासन दिवस पर किसानों को धान बोनस राशि वितरण की सौगात देगें। उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत सभी बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी मंच में मौजूद है। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने प्रदेशभर से किसान कार्य्रकमस्थल में पहुंचे है।

बता दें कि दो साल ( 2014-15 और 2015-16 ) की बोनस राशि आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जारी करेंगे। 12 लाख किसानों को बकाया बोनस राशि 3716 करोड़ रुपए पहुंचेगा।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button