छत्तीसगढ़

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके नागपुर कार्यलय में मुलाकात की ।

By Dinesh chourasiya

 

 

 

संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ यूनिट द्वारा वरिष्ठ पत्रकार , साहित्यकार एवं V CAN न्यूज के नेशनल हेड रमेश कुमार ‘रिपु’ जी के सहयोग से और ‘सृजन’ साहित्य मंच छत्तीसगढ़ के बैनर तले 28 जनवरी को राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें देश के जाने माने साहित्यकार उपस्थित होंगे तथा कुछ उत्कृष्ट रचनाओं को सम्मानित भी किया जायेगा ।

छत्तिसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मनविंदर सिंह भाटिया , प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कश्यप , प्रदेश कोषाध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव और वरिष्ठ पत्रकार श्यामलाल गौतम ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से उनके नागपुर कार्यलय में मुलाकात कर उन्हें साहित्य सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित होने उनका समय मांगा ।

केंद्रीय मंत्री नितिन गटकरी साहब से मुलाकात करने में सैय्यद शहनाज अली एम. डागा हॉस्पिटल बोर्ड मेंबर ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री भाटिया का विशेष सहयोग दिया । नागपुर से भाजपा के पूर्व विधायक डॉ मिलिन माने , युवा नेता मोइज खान, इस्लाम सेफी खान , अशफाक पटेल, समीर अली, अल्तमस खान ने भाटिया जी और संघठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की ।

Related Articles

Back to top button