छत्तीसगढ़

धमतरी  में शौक पूरा करने व कर्ज चुकाने के लिए बना चोर..आरोपी के कब्जे से सरहदी जिलो से चोरी की गयी एक दर्जन दोपहिया वाहन बरामद , एक शातिर बदमाश ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे..

By Dinesh chourasiya

 

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

RAIPUR छत्तीसगढ के धमतरी जिले में हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओ को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा वाहन चोरी पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये थे, जिस पर पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी की जा रही थी….

जिस पर पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति उम्र लगभग 35-36 वर्ष का युवक बठेना अस्पताल के सामने एक पैशन प्रो मो०सा० क्र० CG-07-LW-9446 को बेचने के लिए लोगो को दिखा रहा है तथा कम कीमत में बेचने की बात कर रहा है उक्त सूचना की तश्दीक एवं कार्यवाही के लिए मौके पर संयुक्त रूप से पुलिस टीम पहुँची और मुखबीर के निशानदेही पर आरोपी रामस्वरूप नेताम को अभिरक्षा में लेकर उसको मुखबीर सूचना से अवगत कराया गया तथा उसके आधिपत्य में रखे उपरोक्त मो०सा० के संबंध में वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने कहने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।उपरोक्त वाहन को माह मई में क्रिश्चन अस्पताल के पार्किंग स्थल धमतरी से चोरी का होना बताया आरोपी के कब्जे से पैशन प्रो मोटर सायकल CG-07-LW-9446 कीमती 40,000/- रूपये को मौके पर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया…

थाना में अन्य घटना एवं चोरी के संबंध में पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया। आरोपी अपने कथन में बताया कि वह मो०सा० का मेकेनिक है कर्ज में डुबा हुआ था जो इस वर्ष 2023 में मो०सा० चोरी का प्लान बनाकर जिला धमतरी, जिला कांकेर, जिला बालोद एवं अन्य स्थानो पर बस से जाकर मो०सा० की चोरी अपने पास रखे औजार पेचकस, वायर कटर, पाना तथा फ्युल चेकिंग मशीन से वाहनो की ताला तोड़कर डायरेक्ट कर चोरी करते आ रहा है जो अब तक कुल 12 नग मो०सा० की चोरी किया है। आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है

आरोपी – रामस्वरूप नेताम पिता राजकुमार नेताम उम्र 36 वर्ष,निवासी ग्राम बेवर्ती थाना कोतवाली जिला कांकेर….

आरोपी से जप्त मो०सा०…

01. हीरो होण्डा पैशन प्रो क्र० CG-07-LW-9446,

02. बजाज प्लेटिना CG-05-AK-6728,

03. सुपर स्प्लेण्डर CG-05-AK-1867,

04. एच०एफ० डिलक्स CG-04-HQ-4685,

05. ग्लेमर CG-19-BL-7871,

06. स्प्लेण्डर प्लस CG-05-AM-5888,

07. एच०एफ० डिलक्स CG-24-M-8056,

08. सीडी डिलक्स CG-05-N-3439,

09. सुपर स्प्लेण्डर CG-07-AF-0939,

10. बजाज प्लेटिना CG-05-AG-7740,

11. सुपर स्प्लेण्डर CG-05-AJ-0515,

12. एच०एफ० डिलक्स CG-05-W-1576

Related Articles

Back to top button