छत्तीसगढ़

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय ने की मुलाकात, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव समेत की कई मांगे

By Dinesh chourasiya

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित रेल भवन में राजनांदगांव से सांसद संतोष पाण्डेय ने राजनांदगांव जिले से जुड़ी रेल समस्याओं को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की और मांगपत्र सौंपा. रेलमंत्री ने विधायक की मांग पर विचार करने का भरोसा दिया.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान सांसद संतोष पाण्डेय ने भगत की कोठी, बिलासपुर से नागपुर तक संचालित वंदे भारत ट्रेन का डोंगरगढ़ स्टेशन और पुरी-गांधीधाम, पुरी-अजमेर ट्रेन के राजनांदगांव स्टेशन में ठहराव के लिए पत्र सौंपकर आग्रह किया. इस दौरान डोंगरगढ़ से कटघोरा तक प्रस्तावित और बहुप्रतीक्षित नवीन रेल लाइन निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के संबंध में भी चर्चा की. रेलमंत्री ने सांसद की मांग के संबंध में अधीनस्थ अधिकारी से चर्चा कर तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है.

Related Articles

Back to top button