छत्तीसगढ़

By Dinesh chourasiya

 

 वाहन चोर दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा।
 01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
 आरोपी के कब्जे से 01 नग HF डीलक्स वाहन कीमती तकरीबन 50 हजार का बरामद।
 एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग व थाना छावनी की संयुक्त कार्यवाही।

जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाएँ घटित हो रही थी जिसे अत्यंत ही गंभीरता से लेतेहुए श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा वाहन चोरी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (षहर) श्री अभिषेक झा (रापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) डॉ अनुराग झा (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, श्री आषीष बन्छोर (रापुसे) के मार्गदर्शन में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक नरेष पटेल, निरीक्षक संतोष मिश्रा, एवं थाना प्रभारी छावनी निरीक्षक सोनल ग्वाला के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था ।
टीम द्वारा संदेहियों पर सतत ् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान विषेष सूत्रों से पता चला कि जेल छूटा हुआ आदतन बदमाष चुग्गे उर्फ सुषील साहू कही से मोटर सायकल चोरी किया है जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाष में केनाल रोड खुर्सीपार गेट के पास खड़ा है कि सूचना पर चुग्गे उर्फ सुषील साहू को घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित पकड़ा गया । प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करता रहा किन्तु सतत् पूछताछ पर करने पर करीब 1 सप्ताह पूर्व राजराजेष्वरी मंदिर पावर हाउस के पास से मोटर सायकल क्रमाक CG.07.BK.8808 हीरो HF डीलक्स को चोरी करना बताया आरोपी के कब्जे से उक्त चोरी की मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया अग्रिम कार्यवाही थाना छावनी से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना छावनी से उप निरीक्षक उदय शंकर झा एवं एसीसीयू दुर्ग से सउनि शमित मिश्रा, आरक्षक अरविन्द मिश्रा, रिन्कू सोनी, राकेष अन्ना, राकेष चौधरी, की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:-

चुग्गे उर्फ सुषील साहू पिता स्व. रामलखन साहू उम्र 28 साल, निवासी रामचंद होटल के सामने सुभाष मार्केट जोन-3 , खुर्सीपार, जिला दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Back to top button