छत्तीसगढ़

रायपुर साइंस कॉलेज ग्राउंड में होगा नव नियुक्त मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण, कलेक्टर भुरे ने स्थल का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए यह निर्देश 

By Dinesh chourasiya

रायपुर : : कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे  ने आज साइंस कॉलेज ग्राउंड में नव नियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ समारोह स्थल का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य मंच सहित अन्य वीवीआईपी अतिथियों के लिए बनाए जा रहे मंच और बैठने की व्यवस्था की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले अतिथियों तथा आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था उपयुक्त ढंग से करें। साथ ही अलग अलग कैटेगरी की पाकिंग के लिए कार्ययोजना बनाएं। पेयजल और चलित शौंचालय की भी व्यवस्था रखें।

कलेक्टर ने कहा कि ये महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें प्रदेश की ही नही बल्कि राष्ट्रीय स्तर के अतिथियों के आने की संभावना है। अतः सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम की जाए। इस मौक़े पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button