छत्तीसगढ़

CG NEWS : पिकनिक मनाने आए स्कूली बच्चों से भरी बस  खाई में गिरी , रेस्क्यू जारी…बस में करीब 50 बच्चे थे सवार

By Dinesh chourasiya

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के  सरगुजा से एक बड़ी खबर आ रही है। स्कूली बच्चों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। घटना में कई बच्चों के घायल होने की खबर है। हादसा मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना इलाके की बतायी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक धमतरी से करीब 50 स्कूली बच्चे बस से मैनपाट आये थे। पिकनिक मनाने के बाद स्कूली बच्चे वापस लौट रहे थे, इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी।

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर धमतरी के एक निजी स्कूल के बच्चे बस पर सवार होकर पिकनिक मनाने के लिए मैनपाट आये थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

हादसा वापस के दौरान काली मंदिर के पास घटी। घटना की सूचना के बाद कलेक्टर कुंदन कुमार ने तुरंत रेस्क्यू के आदेश दिये। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और फिर बच्चों को बाहर निकाला।

Related Articles

Back to top button