छत्तीसगढ़

भिलाई में मवेशी तस्कर सक्रिय:मोटर साइकिल में गाय की बछिया लेकर भागे दो युवक सीसीटीवी में कैद

By Dinesh chourasiya

बछिया को बाइक से लेकर भागते हुए आरोपी - Dainik Bhaskar
 भिलाई टाउनशिप में भट्ठी थाना अंतर्गत सेक्टर 1 में देखने को मिला है। यहां दो युवक बाइक से आए और गाय के बछड़े को बेरहमी से उठाकर बाइक में रखा और फरार हो गए। लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वो पकड़ में नहीं आए।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर 1 में क्वार्टर नंबर 16/बी सड़क 2 व 1 के पास शनिवार दोपहर 2.40 बजे मोटर साइकिल सवार दो युवक पहुंचे थे। एक युवक बाइक को स्टार्ट करके रखा हुआ था। पीछे बैठा युवक तेजी से उतरा और गाय के साथ खड़ी बछिया को उठाकर मोटर साइकिल पर रखा और तीजी से भाग गए।

जैसे ही लोगों ने देखा कि दो लोग बछिया को बाइक में रखकर भाग रहे हैं तो उन्होंने उन्हें दौड़ाया। आरोपी इतनी तेजी में थे कि वो पावर हाउस रेलवे अंडरब्रिज के राते से भाग निकले। इस घटना से कुछ समय पहले इन्हीं आरोपियों ने सेक्टर 1 सी मार्केट के पास भी बछिया उठाने की कोशिश की, लेकिन लोगों की नजर पड़ी तो वो वहां से भाग गए।

आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

घटना का सीसीटीवी हो रहा वायरल

ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लोगों बछिया को ले जाने वाला सीसीटीवी फुटेज निकाला और अब वो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस संबंध में जब भट्ठी थाना प्रभारी विपिन रंगारी से बात की गई तो उन्होंने कोई भी जानकारी होने से मना किया है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही पुलिस आरोपियों को पकड़ेगी और कार्रवाई करेगी।

गौ तस्करी की आशंका

सेक्टर वन के लोगों ने गौ तस्करी की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शहर की लगभग सभी सड़कों में आवारा मवेशी और उनके बछड़े बैठे रहते हैं। ऐसे में लोग छोटे बछड़ा और बछिया को अपना निशाना बना रहे हैं। ये लोग इनको आसानी से बाइक से उठाकर ले जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब छोटे गौवंश की तस्करी की जा रीह है।

Related Articles

Back to top button