भिलाई में दुकान में लगी भीषण आग, जिंदा जला कुत्ता

जिला सेनानी नगर सेना और जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें रात करीब 9.30 बजे सूचना मिली थी कि भिलाई के राम नगर क्षेत्र में आग लगी है। उन्होंने देखा कि बंशीलाल विनोद कुमार ऑप्टिकल हाउस में आग लगी है। इसी दुकान के पीछे मकान मालिक भी रहते हैं। सभी लोग आग को बुझाने में लगे हुए थे
दमकल कर्मियों ने तुरंत पूरे एरिया को अपने कंट्रोल में लिया। लगभग दो घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने रात 12.30 बजे आग पर काबू पा लिया। दुर्घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ मौजूद रही। वैशाली नगर पुलिस भी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पहुंची थी।







बड़ी अनहोनी टली, पूरी दुकान जलकर राख
दुकान के मालिक समीर कुमार ने बताया कि आग से उनका काफी बड़ा नुकसान हुआ है। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग से पूरी दुकान जल गई। गनीमत यह रही कि आग अधिक नहीं बढ़ पाई, नहीं तो पीछे समीर गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं और उनकी चश्मे की दुकान के ठीक ऊपर जिम सेंटर भी था
प्रत्यक्षदर्शी योगेश ने बताया कि दुकान समीर कुमार गुप्ता की थी। दुकान के पास ही उनका पालतू डॉग भी बधा रहता है। आग लगने से उनका कुत्ता जलने लगा था। उसे भौंकता देख समीर गुप्ता भागे और उसे बचाने का पूरा प्रयास किया। दुर्भाग्य से वो अपने डॉग को नहीं बचा पाए। डॉग को बचाने के प्रयास में समीर गुप्ता का हाथ और पीठ झुलस गया। वहीं उनकी पत्नी का हाथ भी जला है।











