अपराधछत्तीसगढ़

BREAKING : सनकी शख्स का खूनी खेल, तलवार से पत्नी समेत 3 बेटियों पर किया हमला, 1 बेटी की मौत, पत्नी और 2 बेटियों की हालत गंभीर

BHILAI. छत्तीसगढ़ में अपराध लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में आज दुर्ग जिले के भिलाई खुर्सीपार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी समेत तीन बेटियों पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले से चारों को गंभीर चोटे आई, और इस हमले से 18 वर्षीय एक बेटी की मौत हो गई है। तो वहीं बाकी दो बेटियों की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत लेबर कॉलोनी का है। यहां रहने वाले अमर देव राय ने शुक्रवार देर रात घर में काफी हंगामा किया। उसने घर पर अपनी पत्नी समेत तीन बेटियों पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में एक 18 वर्षीय बेटी की मौत हो गई तो वहीं अन्य 2 बेटियों और पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

देर रात चीख-पुकार मचने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अमर देव राय को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। विवाद का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

खुर्सीपार थाना प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी ने पारिवारिक कारण के चलते शुक्रवार देर रात घर में काफी विवाद किया। उसी दौरान उसने तलवार से अपनी पत्नी और 3 बेटियों पर हमला कर दिया। जिसमें 18 वर्ष की एक बच्ची की मौत हो चुकी है। उसकी पत्नी और 2 बेटियों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button