छत्तीसगढ़

रायपुर : यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से व्यक्ति की मौत, PHQ में हेड कांस्टेबल के पद पर थे पदस्थ

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर। : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। PHQ में पदस्थ एक हेड कांस्टेबल की यात्रा के दौरान ट्रेन में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन में उन्हें दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध कुमार दीक्षित (56 वर्ष) रायपुर के रहने वाले थे। जो कि हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ थे। जो बेतवा ट्रेन से कानपुर से रायपुर की ओर आ रहे थे। वे ट्रेन में सुबह फ्रेश होने गए थे और वापस नहीं लौटे तब उनकी पत्नी ने देखा तो वे गिरे पड़े थे। जिसे देख वो चिल्लाने लगी और मौके पर अफरातफरी मच गई। जिसके बाद अनूपपुर पहुंचने के बाद उनका शव नीचे उतारा गया। और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button