छत्तीसगढ़

मायावती का छत्तीसगढ़ दौरा, जैजैपुर और बिलासपुर में जनसभा को करेंगी संबोधित

By Dinesh chourasiya

रायपुर. बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती 9 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रही हैं. प्रवास के दौरान वे जैजैपुर और बिलासपुर जाएंगी. जहां वे जनसभाओं को संबोधित करेंगी. मायावती पहले सुबह 11 बजे जैजैपुर में हसौद तहसील मैदान में सभा को संबोधित करेंगी. इसके बाद वे बिलासपुर विधानसभा अंतर्गत बिलासपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगी.

जैजैपुर में सक्ती, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायगढ़, जशपुर, महासमुंद जिले के विधानसभाओं के कार्यकर्ता और आम जन शामिल होंगे. इसी तरह बिलासपुर में 27 विधानसभाओं के कार्यकर्ता और आमजन सभा में शामिल होंगे. जिसमें सूरजपुर, बलरामपुर, अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़, कोरिया, बेमेतरा, कोरबा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, बलौदाबाजार, कसडोल, भाटापारा, रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण, रायपुर पश्चिम, रायपुर ग्रामीण, धरसींवा, आरंग, अभनपुर, धमतरी, कुरुद, सिहावा, राजिम, बिंद्रानवागढ़, गुंडरदेही, डौंडीलोहारा, संजारी-बालोद, वैशालीनगर, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाईनगर, अहिवारा, पाटन, पंडरिया, कवर्धा, राजनांदगांव, खुज्जी, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खैरागढ़, मोहला-मानपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोन्टा विधानसभा शामिल है.

Related Articles

Back to top button