
राहुल गांधी की मौजूदगी में आज जारी होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र, कर्ज माफी, सिलेंडर पर 500 की सब्सिडी जैसी 17 घोषणाएं पहले ही कर चुकी है कांग्रेस
By Dinesh chourasiya







कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। राजीव भवन में राहुल गांधी इसे लॉन्च कर सकते हैं। अब तक कांग्रेस के बड़े नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राहुल चुके हैं। गांधी अलग-अलग मंच से 17 घोषणा कर
किसानों के लिए कर्ज माफी के साथ ही युवाओं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई घोषणाएं कांग्रेस पहले ही कर चुकी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घोषणा पत्र बनाने के लिए एक टीम तैयार की थी। मंत्री मो. अकबर की अगुवाई में इसे तैयार किया गया है।




छत्तीगसढ़ में 2 चरण में विधानसभा चुनाव होना है इसके लिए लगातार कांग्रेस-बीजेपी प्रचार कर रही है। इसी बीच कांग्रेस ने अलग-अलग मंच से 17 घोषणाएं की है। जिसमें किसानों के लिए कर्ज माफी, गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त और 10 लाख तक मुफ्त इलाज जैसी घोषणाएं हैं।







