भिलाई में तंबाकू युक्त गुटखा भारी मात्रा में जब्त : खुर्सीपार में थाने से चंद कदम दूर मकान में चल रहा था गुटखा बनाने काअवैध कारोबार
By Dinesh chourasiya
खुर्सीपार पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें कई दिनो से शिकायत मिल रही है कि खुर्सीपार में तंबाकू युक्त गुटखा बनाकर मार्केट में बेचा जा रहा है। इस पर एक टीम को उसे पता करने के लिए लगाया गया। टीम ने जब पता किया तो पता चला कि खुर्सीपार में तारण शर्मा के मकान में प्रतिबंधित गुटखा बनाने का काम चल रहा है।








सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ने की प्लानिंग बनाई। पुलिस को गुरुवार देर रात पता चला कि अभी गुटखा बनाने का काम चल रहा है। पुलिस की टीम ने तुरंत वहां छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उन्हें वहां से 6 बोरी में राजश्री, विमल जैसे गुटखा ब्रांड के खाली रैपर मिले, जिसमें तंबाकू युक्त गुटखा भरकर वो मार्केट में बेचता था। इसके साथ ही वहां 4 बोरी तंबाकू युक्त गुटखा और गुटखा बनाने की मशीन भी जब्त की गई है। पुलिस आरोपी के बारे में पताशाजी कर रही है।
जिसके मकान चल रहा अवैध कारोबार उसे कुछ पता ही नहीं
जब पुलिस ने तारण शर्मा को पकड़ा और पूछताछ की तो उसने कोई भी जानकारी न होने की बात कही। उसने बताया कि उसने मकान के नीचे का हिस्सा उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी सुदीप कुमार को दिया था। वो ऐसा काम कर रहा है उसे पता नहीं है। तारण की ये बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस का कहना है कि तंबाकू युक्त गुटखा जिस मकान में बन रहा था उसे पता न चले ऐसा हो ही नहीं सकता। गुटखा और तंबाकू की भस उड़ने से पूरे मोहल्ले को पता चल जाता है तो फिर मकान मालिक को क्यों नहीं पता चला।











