छत्तीसगढ़

राजनांदगाव में CM भूपेश ने किया धुआंधार चुनाव प्रचार, कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन के पक्ष में किया रोड शो 

By Dinesh chourasiya

राजनांदगांव : राजनांदगाव विधानसभा में चुनावी घमासान के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन के पक्ष में रोड-शो करते हुए, जनता से कांग्रेस पार्टी के लिए आशीर्वाद मांगा और राजनांदगांव विधानसभा से गिरीश देवांगन को विजयी बनाने की अपील की। रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री का आतिशबाजी के बीच जगह-जगह स्वागत किया गया।

राजनांदगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन के पक्ष में प्रचार प्रसार करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां गंज चौक स्थित बालाजी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन के पक्ष में रोड-शो किया। रोड-शो के दौरान जगह-जगह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आतिशबाजी के बीच स्वागत किया गया। शहर के गंज चौक से निकले इस रोड शो के काफिले में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

रोड-शो करते हुए मुख्यमंत्री का काफिला शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शांति नगर क्षेत्र पहुंचा जहां मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में उनका आशीर्वाद मांगा। वहीं राजनांदगांव विधानसभा से गिरीश देवांगन को जीत दिलाने की अपील की। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ रमन सिंह के खिलाफ भी कई आरोप लगाए। इस दौरान कांग्रेस द्वारा प्रदेश में दोबारा सरकार बनने पर किये गए वादों को भी जनता के सामने रखा।

Related Articles

Back to top button