छत्तीसगढ़

पीएम मोदी का कांकेर दौरा आज, भाजपा के विजय संकल्प रैली में होंगे शामिल, जनसभा को करेंगे संबोधित

By Dinesh chourasiya

 

  कांकेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। आज कांकेर में भाजपा के विजय संकल्प रैली में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। लगभग 1 घंटे तक पीएम मोदी कांकेर में रहेंगे। बस्तर में पहले चरण का चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होने वाला है। बीजेपी ने अब पहले चरण के मतदान के लिए माहौल बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

यही वजह है कि बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम तय हो गए हैं। वहीं राज्य में अपनी सरकार बनाने के लिए राजनीतिक पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। केंद्रीय नेता भी लगातार बस्तर पहुंच रहे हैं। 2 से 5 नवंबर के बीच प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बस्तर दौरे पर रहेंगे।

 : वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं मे जोश भरेंगे और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता से अपील भी करेंगे। इस चुनावी सभा में कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, केशकाल, सिहावा, डौण्डीलोहारा, धमतरी, बालोद, व गुण्डरदेही विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Back to top button