
छत्तीसगढ़
By Dinesh chourasiya







रायपुर पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले में विशेष अभियान चलाया गया। गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, अड्डेबाजों सहित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध अभियान चलाकर ताबडतोड़ कार्यवाही की गई! 204 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। अलग-अलग थानों में कुल 31 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट, 22 आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही करने के साथ ही 39 स्थायी वारंट एवं 40 गिरफ्तारी वारंटों की, तामिली की गई ।







