छत्तीसगढ़

प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, खैरागढ़ और बिलासपुर में करेंगी चुनावी सभा

By Dinesh chourasiya

रायपुर । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर नेताओं का दौरा जारी है।ऐसे में जीत तय करने  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा के बाद अब आज 30 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी सभा करेंगी।

प्रियंका गांधी के दौरे का शेड्यूल

 

  • प्रियंका गांधी दोपहर 12.30 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगी।
  • वहां से खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जालबांधा में दोपहर 1.15 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेगी।
  • दोपहर को 3.15 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
  • शाम को 5 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगी।

इसके पूर्व प्रियंका गांधी की तीन चुनावी सभा
प्रियंका गांधी तीसरे छत्तीसगढ़ दौरे 6 अक्टूबर को कांकेर के गोविंदपुर मैदान में हुए पंचायती राज्य एवं नगरीय निकाय सम्मेलन में शिरकत की थीं। इस दौरान 866 करोड़ रुपए के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया था। इसके पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर 2023 भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन में शिरकत की थीं

 

Related Articles

Back to top button