छत्तीसगढ़

आज रमन सिंह के गढ़ में प्रचार करेंगे राहुल गांधी  सीएम भूपेश, इन कार्यक्रमों में शामिल होकर भरेंगे चुनावी हुंकार…

By Dinesh chourasiya

 

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दिग्गज नेताओं का लगातार प्रदेश दौरा हो रहा है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन है। राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव और कबीरधाम के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12:20 बजे रायपुर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:00 बजे राजनांदगांव में आयोजित आमसभा में शामिल होंगे। दोपहर 2:50 बजे सीएम बघेल कबीरधाम पहुंचेंगे और कबीरधाम में आमसभा में शामिल होंगे।

बता दें कि पहले चरण के प्रचार को लेकर वे 2 जगह जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में में दोपहर 1 बजे और कवर्धा में करीब 3 बजे वे कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। प्रदेश में 7 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है। बता दें कि राजनांदगांव सीट से कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा जिले में 4 विधानसभा सीट है।

वहीं कवर्धा जिले में 2 विधानसभा सीट है। दौरे के पहले दिन राहुल गांधी ने 2 बड़ी घोषणाएं की है। राजनांदगांव विधानसभा की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह का निर्वाचन क्षेत्र होने के कारण हाई प्रोफाइल सीट में गिनती होती है।

Related Articles

Back to top button