छत्तीसगढ़

रायपुर में किराना स्टोर में आग लगने से मचा हड़कंप , लाखों का समान जलकर राख. 

By Dinesh chourasiya

रायपुर । राजधानी में तड़के सुबह एक किराना दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया  । बाजारों में कई मकानों तक आग फैलने का खतरा देख आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुट गए ।

मिली जानकारी के मुताबिक आग लगने से दुकान में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया है. घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है।  आग लगने से स्थानीय लोगो में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।  ये घटना टिकरापारा के छत्तीसगढ़ नगर में हुई ।   टिकरापारा थाना क्षेत्र का पूरा मामला है।

Related Articles

Back to top button