छत्तीसगढ़

अमित शाह का आज छत्तीसगढ़ दौरा,रमन सिंह के नामांकन रैली में होंगे शामिल……

By Dinesh chourasiya

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार को चुनावी शंखनाद करने छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। राजनांदगांव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नामांकन रैली में शामिल होंगे

रमन सिंह सहित जिले के भाजपा प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद शाह स्टेट हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

बीजेपी से मिली जानकारी के मुताबिक शाह सुबह रायपुर पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए राजनांदगांव जाएंगे। सुबह 11.00 बजे महती जनसभा में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे विशाल रैली निकाली जाएगी।

ये नेता रहेंगे शामिल

इसमें प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी जमावड़ा होने वाला है, जिसमें कई राष्ट्रीय नेता और प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडे, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव समेत कई बड़े नेताओं के आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button