जनहितैषी धन्वन्तरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
दुर्ग/नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत में आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने आयुक्त प्रकाश सर्वे व सीईओ अश्वनी देवांगन के साथ जनहितैषी धन्वन्तरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर नल घर शॉपिंग काम्प्लेक्स स्थित दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने मेडिकल संचालक से दवाइयों के बिक्री से संबंध में जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर के संचालक ने चर्चा में बताया कि मेडिकल में सस्ती और उच्च क्वालिटी की दवाइयां मिलने से लोगो मे विश्वास बढ़ा है और दवा की जरूरत होने पर लोगो सभी जरूरत मंद श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर की ओर रुख कर रहे हैं।कलेक्टर ने मेडिकल स्टोर संचालक को स्टोर के बाहर उपलब्ध दवाइयों के एमआईपी और छूट के पश्च्यात कीमत का उल्लेख करने के लिए निर्देश दिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगो तक जनकल्याणकारी योजना की जानकारी पहुँचे।योजना के तहत दवाईयो मिल रही है।







कलेक्टर ने कहा दुकान संचालक को क्षेत्र की मांग के अनुसार आवश्यक दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के माध्यम से लोगों को सस्ती और जरूरी दवाई उपलब्ध कराना शासन की मंशा है। इस दौरान उन्होंने सभी चिकित्सक को जेनेरिक दवाई लिखने निर्देशित किया, ताकि आमजन सस्ती दवाई आसानी से खरीद सकें। उन्होंने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार के जरूरी दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा।उन्होंने कहा कि श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ता जा रहा है। मेडिकल के संचालक से दवाईयों के व्यवस्थाओ के बारे में और भी जानकारी ली एवं रजिस्टर की जांच करते हुए कहा कि दवाई खरीदने के बाद ग्राहकों को बिल अवश्य दे।
नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत अब उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध हो रही है और यह सब संभव हुआ है श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के क्रियान्वयन से वर्तमान दुर्ग में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में 58 प्रतिशत छूट के साथ दवा मिल रही है और 251 प्रकार की दवाइयां विभिन्न वैरायटी में उपलब्ध है साथ ही 27 प्रकार के सर्जिकल आइटम मेडिकल स्टोर में उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान जनसंपर्क अधिकारी व प्रभारी बाजार अधिकारी थानसिंग यादव,ईश्वर वर्मा,शेखर वर्मा व आदि मौजूद रहें







