छत्तीसगढ़

धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार  सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही  आमजनो को चाकू लहरा कर फैला रहा था दहशत  आरोपी से एक धारदार चाकू जप्त —00—

By Dinesh chourasiya

 

 

 

ज्ञात हो कि दिनांक 29.09.2023 के सुबह 11.00 बजे करीबन सूचना मिली कि एक व्यक्ति कुसुम कानन गार्डन नेहरू नगर सुपेला के पास आम जगह में धारदार हथियार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है।
पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, श्री विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आदतन बदमाशो पर सतत् निगाह रखते हुए अपराधियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। दिनांक 29.09.2023 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति कुसुम कानन गार्डन नेहरू नगर सुपेला के पास धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां आरोपी राहुल गजभिये पिता सुचित गजभिये उम्र 20 साल निवासी मकान नंबर एफ-3 रेश्ने आवास नेहरू नगर भिलाई सुपेला को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी राहुल गजभिये आज दिनांक 29.09.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी आदतन अपराधी है। आरोपी के विरूद्ध थाना सुपेला में कई अपराध दर्ज है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. अमर सिंह, आर. कपिल चैधरी, विशाल सिंह, सुरेन्द्र गिरी, प्रकाश तिवारी, आर. रमेश यादव एवं यशवंत महिलांगे का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र.- 799/2023
धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट
जप्ती- धारदार हथियार चाकू
आरोपी- राहुल गजभिये पिता सुचित गजभिये उम्र 20 साल निवासी मकान नंबर एफ-3 रेश्ने आवास नेहरू नगर भिलाई सुपेला।

Related Articles

Back to top button