छत्तीसगढ़

CG DURG पुलिस चालानी कार्रवाई हुई हाईटेक:ट्रैफिक रूल तोड़ा तो अब सीधे घर पहुंचेगा ई-चालान, दो माह में 216 पर कार्य वाही 

By Dinesh chourasiya

जिले की ट्रैफिक पुलिस चालानी कार्रवाई में भी हाईटेक हो गई है। इसके चलते ई-चालान डिवाइस के माध्यम से लोगों के मोबाइल पर चालान की रसीद भेजना शुरू कर दिया है। बीते दो महीनों के अंदर 200 से ज्यादा वाहनों के मालिकों को ऑनलाइन चालान भेजे गए हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या नो-पार्किंग में खड़े वाहनों की

डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष की शुरुआत में 35 ई-चालान मशीन ट्रैफिक पुलिस के जवानों को उपलब्ध कराई गई। इनका उपयोग उन वाहन चालकों के खिलाफ किया जा रहा है, जो रॉग पार्किंग में वाहनों को खड़ा करके चले जाते हैं। इन नो पार्किग में खड़े वाहनों की वजह से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका काफी हद तक बढ़ जाती है।

इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नेशनल हाइवे, अन्य प्रमुख मार्ग, मार्केट क्षेत्र में खड़ी नो पार्किग वाहनों पर ई-चालान मशीन के माध्यम से वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर चालान ऑनलाइन भेजा जा रहा है। यातायात पुलिस द्वारा बीते दो माह 216 ऑनलाइन चालान भेजे जा चुके हैं। ऐसे वाहन चालक जो चालान का भुगतान नहीं करते है उनके वाहन का सर्विस आरटीओ ब्लाक कर रहा है।

केनाल रोड में खड़े 18 भारी वाहनों के काटे चालान केनाल रोड में भारी वाहन चालकों के द्वारा वाहन खड़ा कर दिया जा रहा है, जिससे मार्ग की चौडाई कम हो जाने से छोटे वाहनों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सडक दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके चलते यातायात पुलिस द्वारा 18 भारी वाहनों पर नो पार्किग के तहत ऑनलाइन चालान काटे गए हैं। वाहन मालिक को चालान प्राप्त होने पर वे चालान भुगतान न्यायालय एवं ऑनलाइन के माध्यम से चालान पटा रहे है।

Related Articles

Back to top button