छत्तीसगढ़

 छत्तीसगढ़ में बैंक डकैती के बाद एक और कांड स्कॉर्पियो में पहुंचे बदमाशो ने , गोली चलाकर मेडिकल कर्मचारिय को डरा धमका कर लूट लिए चार लाख रुपए 

By Dinesh chourasiya

 

 

जशपुर जिले के पत्थलगांव के दवा व्यवसाई के कर्मचारी की पिकअप को नाकेबंदी कर स्कॉर्पियो में सवार बंदूक धारी द्वारा गोली चलाकर धमकाकर लूटने का मामला सामने आया है।

दरअसल पत्थलगांव के गोयल मेडिकल के कर्मचारी रामलाल व जागेश्वर द्वारा पिकअप में रायगढ़ जिले के क्षेत्र से दवा बिक्री का कलेक्शन कर पत्थलगांव की तरफ लौट रहे थे

धर्मजयगढ़ से 5 किलोमीटर पत्थलगांव की तरफ रोड में जैसे ही पहुंचे पीछे से एक स्कार्पियो ने आकर उनको रोक दिया इसके बाद स्कॉर्पियो में मौजूद नकाबब्धारियों ने बंदूक के दम पर लूट की घटना को अंजाम दिया।

इस मामले में लगभग तीन से चार लाख की लूट होने की खबर है।बंदूक से गोली चलने की भी बात सामने आ रही है, फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है व जांच पड़ताल जारी है।

बता दे कि आज सुबह ही रायगढ़ में शहर के बीचो-बीच एक्सिस बैंक में भी बंदूक के दम पर लूटरों द्वारा बैंक लूटने का मामला सामने आ चुका है ।

Related Articles

Back to top button