छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़: यात्रियों से भरी पिकअप पलटी, 20 लोग हुए घायल, 4 की हालत गंभीर, मचा हड़कंप…..

By Dinesh chourasiya

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी एक पिकअप पलट गई। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में 20 यात्री घायल हुए है वहीं 4 गंभीर बताए जा रहे है।

घटना बचेली थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, कटेकल्याण ब्लाक के 35 लोग घूमने के लिए आकाशनगर मेला जा रहे थे। तभी रास्ते में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर 20 घायलों को अस्पताल भेजा है। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच और पूछताछ कर रही है।

 

 

 

बताया जा रहा है कि, जो लोग घायल हुए है उनमें राजमन यादव निवासी कारली, भरतलाल यादव, चांदनी नाग बचेली, बुधरी कर्मा बचेली, निशा, कंचन बचेली के निवासी सहित 20 लोग शामिल है।

 

 

 

 

 

 

whatsapp sharing button
telegram sharing button

Related Articles

Back to top button