
अंचल के विख्यात सीनियर सिविल इंजीनियर डॉक्टर राजेश ताम्रकार इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस (दुर्ग भिलाई चैप्टर) के अध्यक्ष निर्वाचित
By Dinesh chourasiya
0 दुर्ग जिले को मिली “इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस” की सौगात
0 दुर्ग जिले के विद्यार्थियों, इंजीनियर, बिल्डर, आर्किटेक्ट, लैंडस्केपर्स, इंटीरियर डिज़ाइनर, कांट्रेक्टर एवं कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगो को होगा सीधा लाभ
0 नगर निगमों की कार्यप्रणली होगी सुगम, आम लोगों को बिल्डिंग परमिशन के लिए नहीं काटना होगा दफ्तरों के चक्कर
बीते शनिवार इंडियन कॉफ़ी हाउस दुर्ग में देश भर के विख्यात सिविल इंजीनियरों एवं आर्किटेक्टों की राष्ट्रीय संस्था- “इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस” की बैठक छत्तीसगढ़ के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलिल राय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
बैठक में रायपुर से आये हुए संस्था के मार्गदर्शक वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन तथा वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारणी के उपाध्यक्ष – एस के अग्रवाल, एनआईटी रायपुर के आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट के डीन- डॉक्टर देवाशीष सान्याल, पूर्व स्टेट चेयरमैन आलोक महावार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य- राजेश बी ठाकरे, स्टेट सेक्रेटरी- अनिल तिवारी, कोषाध्यक्ष- दीपक शिर्के एवं दुर्ग भिलाई के कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में कार्यरत इंजीनियरों सहित भारी संख्या में प्रोफेशनल्स और कॉन्ट्रैक्टर्स बिल्डर्स उपस्थित रहे।
बैठक में दुर्ग भिलाई के नए चेप्टर के गठन एवं इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस की क्रियाकलापों की जानकारी दी गई।
“इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस-दुर्ग भिलाई चैप्टर” गठन का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित हुआ, जिसमें दुर्ग भिलाई के मशहूर सिविल इंजीनियर शंकरा इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष (सिविल) डॉक्टर राजेश ताम्रकार दुर्ग भिलाई चैप्टर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सचिव पद पर संजीव कासलीवाल तथा कोषाध्यक्ष शुभ्रकांत ताम्रकार निर्वाचित किये गए।
डॉक्टर राजेश ताम्रकार ने सी जी न्यूज़ ऑनलाइन को इंडियन बिल्डिंग्स कांग्रेस के बारे में विस्तार से चर्चा कर बताया कि, संस्था “नागर तथा निर्माण (सिविल & कंस्ट्रक्शन)” के क्षेत्र में जन सामान्य के लिए गुणवत्तापूर्ण, सुलभ तथा सस्ते कंस्ट्रक्शन की नई एवं उन्नत तकनीकों की खोज कर उपयोगी तौर-तरीके ईज़ाद करती है। हाल ही में संस्था ने महाकालेश्वर कॉरिडोर उज्जैन में अपना उल्लेखनीय सहयोग दिया है तथा नई चुनौतियों का आसान हल निकाला है। डॉक्टर ताम्रकार ने आगे बताया कि निकट भविष्य में छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण और सस्ते कंस्ट्रक्शन के लिए कागजी कार्यवाही समाप्त कर उसके स्थान पर नए ईज़ाद किये गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से पेपरलेस प्रपोज़ल्स निगमों और निकायों सहित पीडब्लूडी तथा समस्त सरकारी विभागों कार्यालयों में शीघ्रता से पुरे किये जा सकेंगे, जिससे समय व धन की बचत होगी।
डॉक्टर राजेश ताम्रकार ने आगे बताया कि एजुकेशन हब दुर्ग भिलाई के इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक्स और आईटीआई के छात्रों के लिए संस्था इस नए तकनीक पर आधारित सेमिनार आयोजित कर भावी इंजीनियरों को वैश्विक स्तर पर कुशल बनाने अपना योगदान देगी, जिसकी शुरुआत आईटीआई से बहुत ही जल्द की जा रही है। इंडस्ट्री को साथ लेकर नई टेक्नोलॉजी से कर्मचारियों की कार्यकुशलता बढ़ाने विभिन्न उद्योगों में आईटीआई के साथ सेमिनार आयोजित किये जाने हैं, जिसके लिए निकट समय पर सीजी एमएसएमई इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहयोग से इंडस्ट्री क्लस्टर बनाये जा रहे हैं।







