CRIME

मां बेटे के रिश्ते शर्मसार; नशे में धुत युवक ने कर दिया मां का रेप, कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई 

By Dinesh chourasiya

 : त्रिपुरा में मां बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 24 साल के कलयुगी बेटे ने नशे की हालत में अपनी मां के साथ रेप किया था। इस मामले में अदालत ने युवक को अपनी मां से बलात्कार करने का दोषी पाया और इसे रेयर ऑफ रेयरेस्ट केस करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह मामला सेपाहिजाला जिले का है।

  पुलिस अधिकारी ने बताया, तकारजाला का रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहता था। 2 मई को वह एक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गया था। रात में बेटा नशे की हालत में घर पहुंचा। मां ने विरोध किया तो उससे झगड़ने लगा।

  सुबह नाश्ता करने के बाद आरोपी ने फिर शराब पी और मां को जान से मारने की धमकी देने लगा। तभी उसने मां को दबोच लिया और उसके साथ रेप  कर वहां से वहां से फरार हो गया। जब महिला का पति घर पहुंचा तो उसने आपबीती सुनाई। घटना के तीन दिन बाद 5 मई को  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में 20 लोगों की गवाही के बाद एडिशनल सेशन कोर्ट के जज विशाल गौर ने आरोपी को दोषी करार दिया।

 

Related Articles

Back to top button