छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बाद उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा सड़क हादसा : टाटा मैजिक को तेज रफ़्तार टैंकर ने मारी टक्कर, 10 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल मची चीख-पुकार 

By Dinesh chourasiya

मुरादाबाद :  : अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया है. दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे टाटा मैजिक में तेज रफ़्तार कैंटर ने टक्कर मार दी. हादसे में टाटा मैजिक के चालक समेत 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए. घटना भगतपुर थाना क्षेत्र का है.

 

हादसे में टाटा मैजिक के चालक समेत 10 लोगों की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार, ये हादसा करीब डेढ़ दोपहर बजे टाटा मैजिक भगतपुर क्षेत्र में अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर खैरखाता गांव के पास पहुंची. इसी दौरान दलपतपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर के चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की. इस दौरान चालक कैंटर से नियंत्रण खो बैठा और टाटा मैजिक में टक्कर मार दी. हादसे में टाटा मैजिक के चालक समेत 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई

हादसे में जान गंवाने वाली दो सगे बहनें भी हैं. हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा पलटी. टाटा मैजिक में सवार लोग भोजपुर के कोरवाकू गांव से रामपुर के खेमपुर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

भोजपुर के कोरवाकू निवासी डॉ. इसरार की बुआ मैसर जहां रामपुर के खेमपुर गांव में रहती हैं. रविवार को मैसर जहां की बेटी सायदा की शादी थी. डॉ. इसरार के परिवार और मोहल्ले की महिलाएं, पुरुष और बच्चे शादी समारोह में शामिल होने खेमपुर जा रहे थे. टाटा मैजिक में सोलह लोग सवार थे.

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button